पीयू ने बीए बीएससी बीकॉम तृतीय वर्ष के छात्रो का घोषित कर दिया परीक्षा परिणाम


जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध जौनपुर, गाजीपुर के अलावा पूर्व में संबद्ध रहे मऊ और आजमगढ़ के महाविद्यालयों में बीए, बीएससी और बीकॉम तृतीय वर्ष के छात्रों का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है।
विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह और उप कुल सचिव (परीक्षा) अजीत प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष के परिणाम समयबद्ध तरीके से जारी किए गए हैं ताकि छात्र आगे की पढ़ाई या नौकरी से संबंधित योजनाओं पर शीघ्रता से कार्य कर सकें।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने कहा कि परिणाम विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं और सभी छात्र अपने परिणाम वहां से देख सकते हैं। इसके साथ ही, छात्रों की सुविधा के लिए महाविद्यालयों में भी परिणाम उपलब्ध कराए गए हैं।
डॉ. सिंह ने बताया कि छात्रों की किसी भी प्रकार की शंका या आपत्ति के समाधान के लिए परीक्षा अनुभाग में विशेष हेल्पलाइन शुरू की गई है। अगर किसी छात्र को अपने परिणाम से संबंधित किसी प्रकार की समस्या हो, तो वे तुरंत परीक्षा विभाग से संपर्क कर सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस