मारपीट में युवक घायल, गोली मारने का आरोप, जौनपुर में देर शाम हुई घटना



जौनपुर। बक्शा के मई बाजार में शनिवार शाम छह बजे जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक के परिजनों ने पैर में गोली लगने का आरोप लगाया है। बक्सा क्षेत्र के पूराहेमू गांव निवासी राजेश उर्फ नन्हे मिश्रा और विवेक मिश्रा के बीच जमीन विवाद चल रहा है। चार-पांच दिन पहले एसडीएम के निर्देश पर उक्त जमीन की मापी हुई थी। शाम को दोनों पक्ष फिर आमने-सामने हो गए। मारपीट में अभिषेक मिश्रा (32) घायल हो गए। अभिषेक के पक्ष के लोगों का आरोप है कि विपक्षी ने गोली चलाई, जो दाहिने पैर में लगी। पुलिस घायल को नौपेड़वा सीएचसी ले गई, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने बताया कि जमीन विवाद में गोली चलने की बात बताई जा रही है। हालांकि अभी तहरीर नहीं मिली है। उधर जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. इश्तियाक अहमद ने बताया कि एक्सरे में गोली लगने की पुष्टि नहीं हुई है। चोट ज्यादा होने के कारण वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस