अमृत सरोवर, विधि संस्थान में चलाया गया स्वच्छता अभियान

पीयू में 'स्वच्छता ही सेवा' के तहत की गई सफाई

जौनपुर। उत्तर प्रदेश शासन एवं युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देश पर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय एवं राष्ट्रीय सेवा योजना परिसर इकाई द्वारा कुलपति प्रो.  वंदना सिंह के नेतृत्व में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा  कार्यक्रम  के अन्तर्गत मंगलवार को विधि संस्थान में विभागाध्यक्ष डॉ वनिता सिंह के निर्देशन में एवं अमृत सरोवर पर वृहद स्तर पर स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन  किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विशाल यादव ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता को अपनी आदत बनानी चाहिए । यह एक जिम्मेदारी है जो हम सभी को निभानी चाहिए। कार्यक्रम अधिकारी डॉ अजय मौर्य एवं डॉ शशिकांत यादव ने स्वयंसेवकों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया और कहा कि हम लोगों की जिम्मेदारी है की समाज में  स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास करना चाहिए। स्वच्छता को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं और इसे एक जन-आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाएं।
इस अवसर पर स्वयंसेवक अभिषेक दुबे, अभिनव कीर्ति पांडेय, प्रमन चौरसिया, प्रभात तिवारी स्वयसेविका संस्कृति यादव, प्रियांशी मौर्या एवं समस्त स्वयंसेवक उपस्थित रहें।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस