बच्ची को अश्लील वीडियो दिखाने पर दो समुदाय के लोग आपस में भिड़े कई घायल पुलिस मुकदमा दर्ज कर किया चार गिरफ्तार



जौनपुर। मड़ियाहूं कोतवाली के रखवा बेलवा बाजार में दो समुदाय आमने-सामने हो गए। बताया जा रहा है कि बच्ची को अश्लील वीडियो दिखाने का मामला सामने आया जिसके बाद विवाद बढ़ा और मारपीट में तब्दील हो गया। घटना में कुल छह लोग घायल हो गए। एसपी डा.अजयपाल शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ितों का कुशल क्षेम जाना और संबंधित को कार्यवाही का निर्देश दिया। जिसका परिणाम रहा कि पुलिस ने चार लोगों पर मुकदमा कर गिरफ्तार कर लिया।  
मड़ियाहूं कोतवाली के रखवा बेलवा बाजार में पिंटू चौरसियां द्वारा एक बच्ची को मोबाइल से अश्लील वीडियो दिखाया गया। इस बात की सूचना बच्ची ने घर पहुंचकर परिजनों को दी। यह जानकर परिजन आक्रोशित हो उठे। उन्होंने फौरन पहुंचकर मारपीट किया। इसके बाद दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने हो गए। मारपीट में एक पक्ष से अफरोज, शकील, शेराज व दूसरे पक्ष से सुनील चौरसिया, सुशील चौरसिया उर्फ पिंटू, प्रदीप चौरसिया घायल हो गए। जिनका उपचार के लिए निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। शेराज को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
दूसरे पक्ष से पिंटू चौरसिया ने अफरोज, शकील व शेराज पर आरोप लगाया कि इनके पिता जमील पर चाय पान का बकाया है। वही पैसा मांगने को लेकर इन लोगाें ने विवाद व मारपीट किया। देर रात घटना की सूचना एसपी डा.अजयपाल शर्मा को मिली तो उन्होंने घटनास्थल का पहुंचकर निरीक्षण किया और अस्पताल पहुंचकर पीड़ितों का कुशल क्षेम जाना। इस बाबत मड़ियाहूं क्षेत्राधिकारी विवेक सिंह ने बताया कि ग्राम रखवा बेलवा बाजार में एक बच्ची को अश्लील वीडियो दिखाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। तहरीर के आधार पर मुकदमा कर चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस