कार सवार बदमाशो ने युवक की पिटाई कर अपहरण किए एफआईआर दर्ज पुलिस छानबीन में जुटी



फूलपुर थाना क्षेत्र के पिंडरा बाजार में पुरानी रंजिश को लेकर कार सवार दबंगो ने राजेश पटेल 43 वर्ष निवासी मानापुर पिंडरा को हाकी व धार दार हथियार से वार करके गंभीर रूप से घायल करके कार में जबरदस्ती उठा ले गए। घटना सोमवार की सुबह 8 बजे की है।
बताते है कि पिंडरा रमईपुर स्थित सब्जी मंडी में कुछ दिन पूर्व कैथौली व मानापुर के आढ़तियों व किसानों के बीच लेनदेन को लेकर विवाद हो गया था। उसी के क्रम में पीड़ित राजेश पटेल पिंडरा बाजार स्थित मुनीब पटेल के यहां सुबह 8 बजे सरसो के तेल की पेराई के लिए गया था। तभी वहां पहले से मौजूद अविनाश त्रिपाठी निवासी कैथौली फोन कर अपने साथियों को बुला लिया।
कार से आये दबंगो ने पिटाई करने के बाद कार में उसे कथौली गांव उठा ले गए और बुरी तरह मारपीट दिया। अर्धबेहोशी की हालत में किसी तरह वह सूचना घर वालो को दिया। उसके बाद दर्ज़नो की संख्या में लोग कथौली गांव के तरफ जा रहे थे तभी कार सवार घायल को लेकर थाने की तरफ जाते दिखाई दिए तभी पीड़ित पक्ष के लोग थाने पर पहुँचे।
जहाँ दबंग उसे कार से उतार कर घायल को छोड़कर भागना चाह रहे थे पुलिस की सतर्कता से कार व दबंग पुलिस की गिरफ्त में आ गए जिसमे पुलिस ने 3 युवकों को हिरासत में ले लिया और घायल को पीएचसी पिंडरा भेजा।
इलाज के बाद चिकित्सक डॉ हेमंत सिंह ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पीड़ित ने बताया कि उसे हाकी और डंडे से बुरी तरह पीटा गया। जिससे हाथ, पैर और सिर में गंभीर चोटें आई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बीएनएस की धारा 191 (3),115(3) व 352 के तहत मुकदमा दर्ज किया।
वहीं घटना को लेकर दोनो गांवों में तनाव दिखा। वही इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस की फौरी कार्रवाई के पश्चात दोनो गांवो शांति है। मुकदमा दर्ज कर कार व तलवार को जब्त कर लिया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस