ताइक्वांडो खिलाड़ी अनुराग यादव के कातिलों के मकान पर कार्यवाई शुरू नोटिस चस्पा 15 दिन में कब्जा हटाने का दिया आदेश


जौनपुर। जनपद के थाना गौराबादशाहपुर क्षेत्र स्थित ग्राम कबीरूद्दीनपुर में विगत 30 अक्टूबर की सुबह 07 बजे ताइक्वांडो खिलाड़ी अनुराग यादव की तलवार से गला काटकर हत्या करने वाले कातिलों रमेश यादव पुत्र लालता यादव आदि का मकान ग्राम सभा की बंजर भूमी पर पाये जाने के बाद अब प्रशासन एक्शन में दिखने लगा है। जनता की जबरदस्त मांग पर जिला प्रशासन के निर्देश के पश्चात तहसीलदार सदर के आदेश पर अनुराग यादव के कातिलों के मकान पर बेदखली का नोटिस चस्पा करते हुए 15 दिवस के अन्दर कब्जा हटाने का आदेश दिया है।
तहसीलदार सदर की माने तो नोटिस में दिए गए समय अवधि के अन्दर अगर कब्जाई यानी अनुराग के कातिल अपना कब्जा खुद सरकारी जमीन पर से नहीं हटा लेते है तो प्रशासन खुद उनको बेदखल करने के लिए कब्जा हटाने का काम करेगा ऐसी दशा में कब्जा हटाने के लिए आने वाले खर्च की वसूली भी प्रशासन करने को मजबूर होगा। हलांकि बेदखली की नोटिस चस्पा करते समय तहसीलदार सदर ने 76950 रूपये जुर्माने की भी नोटिस लगाया है। प्रशासन की तरफ से की जा रही कार्यवाई संकेत दे रही है कि अनुराग यादव के कातिलों के मकान जो सरकारी जमीन पर बना है पर नोटिस में दिए गए समय के बाद बुलडोजर चलने की प्रबल संभावना हो गई है।
यहां बता दे कि विगत माह 30 अक्टूबर को सुबह लगभग सात बजे के आसपास महज डेढ़ विस्वा सरकारी बंजर की जमीन पर कब्जे के विवाद को लेकर राष्ट्रीय स्तर के ताइक्वांडो खिलाड़ी अनुराग यादव की हत्यारे रमेश यादव पुत्र लालता यादव द्वारा मामूली वाद-विवाद के दौरान तलवार से गर्दन काटकर हत्या कर दिया गया। इस हत्याकांड को लेकर थाना गौराबादशाहपुर में छह लोगो के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी गयी थी सभी अभियुक्त वर्तमान समय में जेल के अंदर कैद है। उनकी गिरफ्तारी और जेल भेजने की पूरी कार्रवाई पर पुलिस सवालो के कटघरे में खड़ी रही। हलांकि जनता की जबरदस्त मांग पर पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर राजाराम द्विवेदी को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
इसके बाद जिला प्रशासन का ऐक्शन शुरू हुआ अब कातिलों के मकान जो सरकारी जमीन पर बना है कब्जा हटाने की नोटिस चस्पा कर दी गई है। तहसीलदार के आदेश पर नोटिस चस्पा करने के लिए मौके पर राजस्व कर्मी केसी मौर्य और मनोज श्रीवास्तव कबीरूद्दीनपुर गाँव पहुंचकर ग्राम प्रधान की मौजूदगी में नोटिस चस्पा कर दिया है। इस कार्यवाही के बाद अब  स्थित साफ होने लगी है कि कातिलों के मकान पर सरकारी बुलडोजर चलेगा जो जनपद के इतिहास में एक नजीर बनेगा। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस