यूपी में बदले गये 15 डिप्टी एसपी, जानिए किसे कहां पर मिली नयी तैनाती, किसका कद घटा और किसका बढ़ गया



डीजीपी मुख्यालय ने एक बार फिर 15 डिप्टी एसपी का तबादला कर दिया। हाल ही में निरीक्षक से डिप्टी एसपी बनने वाले 6 अधिकारी भी इस फेहरिस्त में शामिल हैं। आदेश के मुताबिक बिजनौर में सीओ संजय तलवार को खाद्य प्रकोष्ठ मुख्यालय भेजा गया है।
इसी तरह आशीष कुमार यादव को हमीरपुर से 11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर भेजा गया है। हरदोई में सीओ सुनील कुमार शर्मा को कानपुर का मंडलाधिकारी बनाया गया है। इटावा में तैनात शैलेंद्र प्रताप गौतम को सहारनपुर और अमित कुमार सिंह को रेलवे, लखनऊ भेजा गया है। आनंद कुमार राय को प्रतापगढ़ से गोंडा, मनोज कुमार सिंह को कौशांबी से प्रतापगढ़, प्रतिमा सिंह को एनडीए बरेली सें 12वीं वाहिनी पीएसी फतेहपुर, सियाराम को बरेली एयरपोर्ट से आरटीसी चुनार भेजा गया है।
वहीं प्रोन्नत डिप्टी एसपी में हरदोई में तैनात राजकुमार पांडेय को हमीरपुर में सीओ बनाया गया है। इसी तरह नरेश कुमार को हापुड़ से भदोही, राम दवन को गोंडा से इटावा, रामगोपाल शर्मा को बरेली से इटावा सीओ बनाकर भेजा गया है। यादवेंद्र कुमार राय को एलआईयू बलरामपुर से एलआईयू गोंडा और संजीव कुमार विश्नोई को नोएडा कमिश्नरेट से बरेली एयरपोर्ट में मुख्य सुरक्षा अधिकारी के पद पर भेजा गया है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस