जौनपुर के 98 सरकारी विद्यालयों को जहां 50 से कम छात्र है को बचाने के लिए आप का चला हस्ताक्षर अभियान


     
जौनपुर। आम आदमी पार्टी के पूर्वांचल प्रांत प्रभारी डॉ० अनुराग मिश्र ने बताया कि योगी सरकार प्रदेश के उन 27 हजार सरकारी विद्यालयों को बंद कर रही है जहां छात्र संख्या 50 से कम हो गई है। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी ने जौनपुर के 98 सरकारी विद्यालयों को चिन्हित किया है जहां छात्र संख्या 50 से कम हो गई है और इसी सत्र में योगी सरकार उन स्कूलों को बंद करने का कुचक्र रच रही है। ऐसी ग्राम सभाओं में जिलाध्यक्ष रामरतन विश्वकर्मा के नेतृत्व में स्कूलों को बचाने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा इस आंदोलन से आम जनमानस को जोड़ा जाएगा। जिला उपाध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि यदि दिल्ली में केजरीवाल के नेतृत्व में सरकारी स्कूल प्राइवेट स्कूलों से अच्छे हो सकते हैं तो फिर उत्तर प्रदेश में क्यों नहीं छात्र संख्या कम होने का मतलब है कि सरकार को सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता बढ़ानी होगी ना कि सरकारी स्कूल ही बंद कर देना इसका इलाज है। जिला उपाध्यक्ष विजय सिंह बागी ने कहा कि 26000 स्कूल पहले बंद हो चुके हैं और 27000 अगर इस बार स्कूल बंद हो गए तो जहां एक ओर गरीब और असहाय लोगों के स्कूल उनसे छिन जाएंगे, वहीं दूसरी ओर लाखों की संख्या में टीईटी पास जो रोजगार की आस में वैकेंसी का इंतजार कर रहे हैं उन्हें नौकरी नहीं मिलेगी। जिला महासचिव विनोद प्रजापति ने बताया कि हस्ताक्षर अभियान 13 नवंबर से खुटहन ब्लाक के ग्राम सभा जमालुद्दीनपुर में और करंजकला ब्लॉक के तियरी ग्राम सभा में चलाया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस