डॉक्टर हो गए साइबर क्राइम के शिकार, एफआईआर दर्ज पुलिस जांच पड़ताल में जुटी



जौनपुर। उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय मेडिकल कॉलेज के एक डॉक्टर को डिजिटल अरेस्ट कर ठगी के प्रयास का मामला बृहस्पतिवार को सामने आया। एक युवक ने डॉक्टर को वीडियो कॉल कर खुद को मुंबई का बड़ा पुलिस अधिकारी बताया। सीबीआई का फर्जी पत्र भेजकर ठगी का प्रयास किया। पीड़ित ने मामले की पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उमानाथ सिंह मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. शादाब ने पुलिस को बताया कि बीते कई दिनों से उनके मोबाइल पर अलग-अलग नंबर से स्कैम कॉल आ रही थी। कॉल करने वाला युवक कभी खुद को सीबीआई ऑफिसर तो कभी खुद को कस्टम का अधिकारी बताता था। पैसे ट्रांसफर करने को कह रहा था। उन्होंने बताया कि अभी हाल ही में एक वीडियो कॉल आई थी, जिसमें ठग ने खुद को मुंबई का बड़ा पुलिस अधिकारी बताया और सीबीआई का फर्जी लेटर भेजा। घर वालों के बैंक के डिटेल्स के बारे में भी पूछा। इसके बाद डॉक्टर ने डर में उससे वीडियो कॉल पर बात की। डॉ शादाब ने बताया ठग ने उनसे एक कमरे में जाने को कहा और कॉल की जानकारी किसी को न देने से मना किया। पैसे ट्रांसफर करने की बात कही। इसके बाद डॉक्टर को ठगी का अहसास हुआ। डॉक्टर ने उसकी कॉल को कट कर दी। इस घटना की पूरी जानकारी साइबर सेल और पुलिस को दी। थाना प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि पीड़ित डॉक्टर ने साइबर सेल में शिकायत की है। उन्हें पैसा ट्रांसफर करने के लिए माना किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस