यूपी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती लिखित परीक्षा की फाइनल आंसर की हुई जारी, अभ्यर्थी वेबसाइट पर देखे


उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। पुलिस भर्ती एव॔ प्रोन्नति बोर्ड ने शनिवार को आरक्षी नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर सीधी भर्ती के लिए अगस्त 2024 माह में आयोजित लिखित परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। इसमें 25 प्रश्न निरस्त कर दिए गए हैं, जबकि 29 प्रश्नों का एक से अधिक सही विकल्प होने पर सही जवाब देने वालों को अंक प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर फाइनल आंसर की देख सकते हैं। 
भर्ती बोर्ड के चेयरमैन एव॔ डीजी राजीव कृष्ण के अनुसार दस पारियों में कुल 70 प्रश्नों को लेकर आईं आपत्तियों को सही पाए जाने पर विचार किया गया। इसमें 25 प्रश्नों को गलत पाए जाने पर निरस्त कर दिया गया है। इनके अंकों का वितरण हाईकोर्ट के आदेश के मुताबिक व्यवस्था के जरिए होगा। 
वहीं 16 प्रश्नों के विकल्पों मे परिवर्तन किया गया है। बता दें कि बोर्ड ने बीते माह अभ्यर्थियों से आपत्तियां आमंत्रित की थीं। जिसका विषय विशेषज्ञों द्वारा गहन परीक्षण के बाद निस्तारण किया गया है। बोर्ड जल्द लिखित परीक्षा का कट ऑफ मेरिट जारी करने की तैयारी कर रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस