गाजियाबाद जिला जज के खिलाफ तहसील केराकत के अधिवक्ता हुए आन्दोलित,लगाये मुर्दाबाद के नारे


जौनपुर। गाजियाबाद जिला जज विवाद में वकीलों पर लाठीचार्ज किए जाने के मामले में दो सप्ताह बाद केराकत तहसील में भी अधिवक्तों ने प्रदर्शन किया और न्यायिक कार्य से विरक्त रहे।सोमवार को तहसील परिसर में बार अध्यक्ष सुभाष सिंह की अगुआई में प्रदर्शन करते हुए गाजियाबाद जिला जज को निलंबित करने व पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एक्शन की मांग की। 
सुभाष सिंह ने बताया गया कि गाजियाबाद में वकीलों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में आज अधिवक्ता न्यायिक कार्य नहीं करेंगे। जिला जज को निलंबित करने की मांग की है। लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई व तत्काल गैर जिला ट्रांसफर की मांग की है। इस दौरान अधिवक्ता ज्ञान प्रकाश पांडेय, अनिल गांगुली, मुकेश शुक्ला, ओम प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ