तीन दिवसीय मॉलिक्यूलर बायोलॉजी टेकनिक पर कार्यशाला का आयोजन



जौनपुर। मोहम्मद हसन पी जी कॉलेज के बायोटेक्नोलॉजी विभाग द्वारा तीन दिवसीय कार्यशाला “हैण्ड ऑन ट्रेनिंग ऑन करंट सिनेरियो ऑफ़ मॉलिक्यूलर बायोलॉजी टेकनिक” के आयोजन का शुभारम्भ हुआ।

कार्यशाला के उदघाटन सत्र में इकोहेल्थ बायोसाइंस इंडस्ट्रीज, लखनऊ से आये ट्रेनर और साइंटिस्ट डॉ० कौशलेश यादव ने आज के विकाशील भारत के बढ़ते हुए कदम में बायोटेक्नोलॉजी और उसके विभिन्न उपयोगिता के बारे में छात्रों से विस्तार रूप से अपने विचार रखे। उन्होंने इस तीन दिवसीय कार्यशाला में होने वाले सभी प्रैक्टिकल और उसके उपयोगिता के बारे में विस्तृत रूप से छात्रों को समझाते हुए आरटी पीसीआर को कैसे उपयोग करते हए रिजल्ट का देखते है, उसके बारे में भी चर्चा किया। लखनऊ से आये ट्रेनर डॉ जमाल सिद्धिकी ने कार्यशाला में आयोजित सेशन में मिट्टी से पैथोजेनिक बैक्टीरिया का आइसोलेशन, उनके ग्रोथ और कॉलोनी के काउंटिंग के बारे में विस्तृत से बताया। उन्होंने ने बताया कि छात्र इस कार्यशाला में खून की जांच कैसे की जाती है इसको भी सीखेंगे। कार्यशाला के कन्वेनर डॉ० अभिषेक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि विभाग समय समय पर ऐसे कार्यशाला का आयोजन करता रहता है, जिससे छात्र बाहर से आये हुए वैज्ञानिको से मिलकर उनके अनुभवों से कुछ सींख सके ताकि पढाई ख़त्म होने के उपरान्त नौकरी मिलने में सहायक हो। ओर्गानिजिंग सेक्रेटरी डॉ० अभय कुमार गुप्ता ने सभी छात्रों को तल्लीनता से कार्यशाला में आयोजित सभी प्रैक्टिकल एवं लेक्चर को मन लगाकर सिखने को कहा। कार्यक्रम में हिमाद्री मौर्या सहायक ओर्गानिजिंग सेक्रेटरी, राम निवास, राज बहादुर छात्र-छात्राएं आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस