भीषण आग जनी की घटना में तीन मवेशी जिन्द जल कर मर गए, डेढ़ लाख से अधिक के नुकसान की संभावना


जौनपुर। जनपद के सुइथा खुर्द गांव में शनिवार की आधी रात को मच्छर भगाने के लिए जलाए गए घास फूस की चिंगारी से गोशाला के छप्पर में आग लग गई। जिसमें झुलसकर तीन मवेशियों की मौत हो गई। ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका।
गांव निवासी श्रीपति यादव अपनी भैंस, पड़िया और पड़वा शाम को खिलाने पिलाने के बाद गोशाला में बांध दिए थे। धुआं कर मच्छरों को भगाने के लिए बगल घास फूस जला दिए थे। आधी रात को अचानक उनके गोशाले के छप्पर से आग की लपटे उठने लगी। आग की लौ और बांस बल्ली के जलने से उठ रही आवाज पर उनकी नींद खुल गई। वह शोरगुल करते हुए भीतर खूंटे से बंधे मवेशियों की रस्सी छोड़ दिए।
मौके पर ग्रामीणों के जुटने तक आग बढ़ते हुए दोनों छप्परों को आगोश में ले लिया। आग में झुलस कर भैंस, पड़िया और पड़वा की मौत हो गई। इसके अलावा छप्पर में रखा पच्चीसों क्विंटल भूसा एवं गृहस्थी का सामान जल गया। अगलगी में डेढ़ लाख से अधिक की क्षति का अनुमान है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस