जौनपुर प्रेस क्लब केराकत इकाई के अध्यक्ष बने सुरेश यादव, महामंत्री बने अमित सिंह मिल रही बधाईयां



जौनपुर। जौनपुर प्रेस क्लब केराकत इकाई की नयी कमेटी गठित करने के तहत जिलाध्यक्ष कपिल देव मौर्य ने तहसील केराकत के अध्यक्ष पद पर सुरेश चन्द यादव और महामंत्री के पद पर प्रीतेश कुमार सिंह उर्फ अमित सिंह तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रामफेर शर्मा की नियुक्ति करते हुए निर्देशित किया है कि कमेटी के शेष अन्य पदाधिकारियो का गठन तहसील इकाई के सदस्यो की बैठक कर सर्वसम्मत से करते हुए जिलाध्यक्ष से अनुमोदित कराये और पत्रकार हितो के लिए काम करे।
यहां बता दे कि केराकत इकाई के अध्यक्ष पद आसीन रहे अब्दुल हक अंसारी द्वारा संगठन विरोधी कार्य प्रणाली के चलते उन्हे संगठन से निष्कासित करने के बाद से केराकत तहसील मे संगठन निष्क्रिय हो गया था लेकिन अब सुरेश चन्द यादव के नेतृत्व में एक बार फिर जौनपुर प्रेस क्लब केराकत तहसील के पत्रकार समाज की समस्याओ को लेकर अपनी संघर्ष यात्रा आगे भी जारी रखेगा।
नव नियुक्त पदाधिकारियो को जिला कमेटी के लोगो ने बधाई देते हुए कन्धे से कन्धा मिलाकर चलने का वादा किया है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस