अनुराग हत्याकांड में लापरवाही करने वाले अधिकारियों कर्मचारियों पर हो कड़ी कानूनी कार्रवाई - अमित यादव


जौनपुर।गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कबीरूद्दीन पुर गांव में ताइक्वांडो खिलाड़ी अनुराग यादव हत्याकांड को लेकर समाजवादी मजदूर सभा के राष्ट्रीय महासचिव अमित यादव ने कहा है कि जमीन विवाद में 40 साल तक मुकदमा लटकाने वाले जिम्मेदार अधिकारियों कर्मचारियों पर कानूनी कार्रवाई हो और पुलिस विभाग के लापरवाह जिम्मेदारों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।
समाजवादी मजदूर सभा के राष्ट्रीय  महासचिव अमित यादव कबीरूद्दीनपुर गाँव पहुंच कर मृतक खिलाड़ी अनुराग यादव के परिवार से मिले और ढांढस बधाया इस हत्याकांड की घोर निंदा करते हुए, उन्होंने कहा कि यह घटना नहीं होती अगर राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारी जिम्मेदारी निभाते, अब उन पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। इसके साथ ही थाना गौराबादशाहपुर के जिम्मेदार पुलिसकर्मी की घोर लापरवाही देखने को मिल रही है। सभी के खिलाफ निलंबन जैसी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को एक करोड़ रूपया का मुआवजा और दोनो बेटियों को सरकारी नौकरी सरकार दे। पकड़े गए आरोपियों के पर कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने का काम सरकार को करनी चाहिए। पीड़ित परिवार को उन्होंने सान्त्वना दिया और भरोसा जताया है कि उनके साथ कानूनी लड़ाई में जो भी मदद होगी किया जाएगा।  इस मौके पर अखिल भारतीय यादव महासभा के जिला अध्यक्ष लालजी यादव, पूर्व सीएमओ डॉ रामअवध ,मेवालाल यादव ,जिला पंचायत सदस्य सचिन यादव, समाजसेवी जज सिंह अन्ना ,अधिकता अजय कृष्णा, रामनयन ,मोतीलाल, रामप्रकाश, सूबेदार यादव, त्रिभुवन नाथ, सुभाषचंद्र, केशव प्रसाद ,जय हिंद , वासुदेव फाउंडेशन के संस्थापक अरविंद यादव आदि मौजूद रहे ।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस