जौनपुर सिपाह स्थित बड़े हनुमान मंदिर का जीर्णोद्धार पर्यटन विकास के तहत होगा, 106 करोड़ रूपए स्वीकृत,प्रथम किस्त जारी


जौनपुर। शहर विधानसभा क्षेत्र स्थित सिपाह के पास गोमती नदी के निकट स्थित बड़े हनुमान जी मन्दिर शहर विधायक और राज्य मंत्री गिरीश चन्द यादव के प्रयास से पर्यटन विकास के तहत स्वीकृत होने के साथ ही मन्दिर के जीर्णोद्धार के लिए एक करोड़ छह लाख इक्यावन हजार रुपए की स्वीकृति शासन से मिल गई है।
सिपाह स्थित बड़े हनुमान जी का मंदिर बहुत ही प्रसिद्ध मंदिर है यहां नगर क्षेत्र के अलांवा बहुत दूर-दूर से लोग दर्शन करने के लिए आते हैं मंदिर का परिसर बहुत बड़ा और बहुत जर्जर स्थिति में है। खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  गिरीश चन्द्र यादव ने बड़े हनुमान जी के मंदिर के पुनर्निर्माण के लिए एक पत्र के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की पर्यटन विकास की दृष्टि से मंदिर का जीर्णोद्वार करना अत्यंत आवश्यक है, इस मंदिर से लाखों करोड़ों लोगों की आस्था जुड़ी हुई है मंदिर की स्थिति काफी जर्जर है। 
राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की मांगों को स्वीकार करते हुए शासन ने पर्यटन विभाग के महानिदेशक को पत्र भेजा जिसमें उन्होंने जौनपुर शहर विधानसभा में बड़े हनुमान जी के मंदिर सिपाह को पर्यटन विकास हेतु प्रशासकीय और वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है 
उक्त कार्य कार्यदाई संस्था यूपीपीसीएल द्वारा कराया जाएगा । उक्त कार्य करने के लिए मूल्यांकित धनराशि 106.51 लाख रुपए है। 
जिसकी प्रथम किस्त धनराशि रुपए 61.00 लाख ( इकसठ लाख मात्र) कार्यदाई संस्था यूपीपीसीएल को जारी कर दिया गया है। अब जल्द से जल्द मंदिर का कायाकल्प हो जाएगा यह मंदिर गोमती नदी के पास स्थित है बगल में छोटा काशी मंदिर भी है इस मंदिर के निर्माण से पर्यटन की दृष्टि से भी लाभ मिलेगा। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस