पुलिस ने अभियान चला कर 389 मस्जिदो से उतरवा दिया गया लाउडस्पीकर


जौनपुर। उप्र शासन के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक डॉ अजय पाल शर्मा के नेतृत्व में जनपद के अन्दर 05 दिसम्बर को धार्मिक स्थलो एवं सार्वजनिक स्थलो से ध्वनि सीमा से अधिक लगे अवैध ध्वनि विस्तारक यन्त्र एवं लाउडस्पीकर उतरवाने का अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत जिले के 28 थाने की पुलिस द्वारा कुल 389 मस्जिदों की जांच की गई। 36 मस्जिदों से स्पीकर उतरवाया गया तथा 78 में आवाज कम कराई गई।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा के निर्देश पर जनपद के सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्र के मस्जिदों की जांच की। इस दौरान जनपद के 28 थानों में कुल 389 मस्जिदों की पुलिस टीम द्वारा जांच की गई। 36 मस्जिदों से स्पीकर उतरवाया गया तथा 78 धार्मिक स्थलों पर पुलिस ने पहुंच कर तेज बज रहे स्पीकर पर आवाज कम करवाया। एसपी सिटी अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि शहर के कोतवाली चौराहा, उर्दू बाजार, शकर मंडी सहित कई मस्जिदों से स्पीकर उतरवाया गया तथा आवाज कम करवाया गया। उन्होंने बताया कि मुख्य वजह ध्वनि प्रदूषण से बचने के लिए यह किया गया है। जहां तेज आवाज बज रहे थे उन्हें हिदायत भी दी गई है। शासन द्वारा जारी की गई गाइडलाइन से अवगत कराया गया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस