भारत पोलियों मुक्त घोषित है लेकिन पड़ोसी देशो की स्थिति देखकर पोलियो से बचाव की सतर्कता बरती जा रही है- डाॅ नरेंद्र सिंह


जौनपुर। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार 08  दिसम्बर को लायन्स क्लब  मेन के तत्वावधान में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चो को पोलियो ड्राप पिलाने के लिए शिविर लगाया गया। शहर के ऊर्दू बाज़ार स्थित सत्या निवास पर शिविर आयोजित किया गया। जहां पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। 
बता दें अपर मुख्य चिकित्साधिकारी एवं जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा नरेंद्र सिंह संयोजक एवं वरिष्ठ चिकित्सक डा मदन मोहन वर्मा व डिस्ट्रिक्ट मोबिलाइजेशन कोआर्डिनेटर गुरमीत कौर ने बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाकर बूथ का शुभारंभ किया। बूथ पर लगभग 146 बच्चों को पोलियो दवा पिलाई गई। 
इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी एवं जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा नरेंद्र सिंह ने कहा कि भारत पोलियो मुक्त है। फिर भी पड़ोसी देशो में पाए गए पोलियो के केसों को ध्यान में रखते हुए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। सीमावर्ती देशों में हो रहे इन प्रकरणों से भारत देश में इसके प्रसार की आशंका है इस स्थिति में विद्यमान चुनौती को देखते हुए नियमित टीकाकरण व पोलियो की खुराक ज़रूरी है। उन्होंने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 27 मार्च 2014 को भारत पोलियो मुक्त घोषित कर रखा है। जिसे बरकरार रखने के लिए हमारी टीम पूरी मुस्तैदी के साथ काम कर रही है। 
संयोजक डाॅ मदन मोहन वर्मा ने प्रबुद्ध नागरिकों से अपील किया कि इस महा अभियान में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को ‘‘2 बूंद जिदंगी की’’ पोलियो खुराक अवश्य पिलायें। हम सभी के सहयोग से भारतवर्ष में इस गंभीर बीमारी से सुरक्षा सुनिश्चत हो सकेगी तथा एक स्वस्थ्य भारत का निर्माण किये जाने का संकल्प साकार हो सकेगा।
डिस्ट्रिक्ट मोबिलाइजेशन कोआर्डिनेटर गुरमीत कौर, ने बताया कि इस सुरक्षा चक्र को और मजबूत किये जाने की दृष्टि से राष्ट्रीय स्तर पर पल्स पोलियो अभियान प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 8 दिसम्बर बूथ और 9 से 16 दिसम्बर 2024 तक टीमे घर घर जाकर पोलियो की दवा पिलाएं गी। इसलिए सभी लोग इस अभियान में सहयोग प्रदान करे। 
इस अवसर पर सचिव/ मण्डल चेयरमैन प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा, कोषाध्यक्ष राम कुमार साहू, मनोज चतुर्वेदी, कविता वर्मा, डब्ल्यू.एच.ओ. के एएसएमओ डा अभिजीत जोसे, यूएनडीपी शेख़ अफज़ल, योगेश साहू, आगंबाड़ी पूनम जायसवाल, ममता गुप्ता, आशा सपना साहू सुपरवाइजर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस