सड़क दुर्घटना: बहन की शादी से चन्द घन्टे पहले उठ गयी भाई की अर्थी, जानिए कैसे हुआ हादसा


बहन की शादी के लिए मटर खरीदने गए एक छात्र को बेकाबू डंपर ने कुचल दिया। इसके बाद बाइक समेत छात्र को करीब 100 मीटर तक घसीट ले गया। इसके चलते छात्र का सिर धड़ से अलग हो गया। बाइक सवार उसका साथी भी गंभीर रूप से जख्मी हुआ, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।


शादी के दिन छात्र की मौत से परिवार गम और गुस्से में डूब गए। घटना से नाराज लोगों ने रास्ता जाम करने की कोशिश, लेकिन पुलिस ने समझाकर शांत कराया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया और और फरार चालक की तलाश कर रही है। उधर, छात्र की दर्दनाक मौत से फूफा के घरवालों और रिश्तेदारों की आंख नम रहीं।
बताया गया है कि औद्योगिक थाना क्षेत्र के मवैया निवासी 21 वर्षीय अशंधर इंटर का छात्र था। वह अपने पिता ज्ञानधर के साथ किराए की दुकान में हाथ बंटाता था। अंशधर की फुफेरी बहन की शादी शनिवार रात मेवा लाल की बगिया स्थित एक गेस्ट हाउस से थी। दिन में बारातियों के लिए खाने का इंतजाम किया जा रहा था।


इसी के लिए अंशधर अपने साथी बच्चा के साथ बाइक से मटर खरीदने के लिए छिवकी पुलिस चौकी के पास गया था। मटर खरीदकर वापस लौटते वक्त जब वह मीरजापुर मार्ग पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दिया। इससे बच्चा छिटककर दूर और अंशधर बाइक सहित सड़क पर गिर पड़ा। तब डंपर ने उसे कुचल दिया और फिर बाइक समेत उसे घसीटने लगा। आसपास के लोगो के शोर पर लगभग सौ मीटर दूर डंपर को खड़ा कर चालक फरार हो गया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस