एसपी जौनपुर ने बीती रात दो थानेदारो का पर कतरा,पहुंचा दिया पुलिस लाइन एक का कद बढ़ाते हुए बना दिया कार्यवाहक थानेदार देखे सूची


जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ अजय पाल शर्मा ने बीते देर रात फिर जिले के दो थानेदारो को पुलिस लाइन भेजते हुए पांच निरीक्षक और उप निरीक्षको का तबादला किया है। स्थानांतरण के इस क्रम में 03 दिसम्बर को दिन में पहले मुंगराबादशाहपुर थाने के प्रभारी रहे संतोष पाठक को कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में पुलिस लाइन भेज दिया। इसके बाद देर रात में बदलापुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा को मुंगराबादशाहपुर का थानेदार बना दिया उसी के साथ सिंगरामऊ के थानेदार को सिकरारा का थानाध्यक्ष बनाते हुए थानाध्यक्ष सिकरारा रहे आशुतोष कुमार गुप्ता को पुलिस लाइन भेज दिया है। साइबर थाना से गजानंद चौबे का कद बढ़ाते हुए बदलापुर का कार्यवाहक थानेदार बना दिया है। सिंगरामऊ थाने पर किसी थानेदार की नियुक्ति नहीं किए है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस