प्रयागराज में भारी भीड़ के मद्देनजर 20 फरवरी तक बंद रहेंगे स्कूल,

महाकुंभ 2025 – महाकुंभ अब अपने अंतिम पड़ाव पर है. गंगा, जमुना और सरस्वती के त्रिवेणी के संगम पर अब तक 51 करोड़ से अधिक श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा चुके हैं. महाकुंभ में लगातार आ रही भारी भीड़ की वजह से आठवीं तक के स्कूल अब 20 फरवरी तक बंद रहेंगे.
 
कल देर शाम नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ की घटना के बाद प्रयागराज प्रशासन और सतर्क हो गया है. इसी क्रम में प्रशासन ने सभी बोर्ड के स्कूलों को 20 फरवरी तक बंद रखे जाने के आदेश जारी किये हैं. इस आदेश के बाद सभी स्कूलों की कक्षाएं ऑनलाइन मोड में चलाई जाएंगी. 
डीएम ने दिए ये निर्देश
प्रयागराज डीएम के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों को 20 फरवरी तक बंद रखने के आदेश जारी किए हैं. पिछले तकरीबन एक महीने से प्रयागराज में आठवीं तक के स्कूल ऑनलाइन मोड में ही चल रहे हैं. इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है.
भीड़ से ट्रैफिक जाम
महाकुंभ में भीड़ का अंदाजा इस बात से लगाया जकता है कि यहां तिल रखने की जगह नहीं है. महाकुंभ में आ रही भाई भीड़ की वजह से ट्रैफिक जाम हो रहा है. स्कूलों के खुलने से ट्रैफिक जाम की स्थिति और खराब हो सकती है, इसके साथ ही बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. 
आज 1.36 करोड़ ने किया स्नान
बता दें, महाकुंभ में अमृत स्नान पर्व और अन्य स्नान पर्व माघी पूर्णिमा बीत जाने के बाद भी आस्था का जनसैलाब थमने का नाम नहीं ले रहा है. इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि रविवार (16 फरवरी) को शाम छह बजे तक 1.36 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान किया.

मेला प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, रविवार को शाम छह बजे तक 1.36 करोड़ श्रद्धालुओं ने महाकुंभ में स्नान किया, जबकि 13 जनवरी से अब तक 52.83 करोड़ लोग महाकुंभ में स्नान कर चुके हैं. महाकुंभ पर्व इस माह की 26 फरवरी तक चलेगा.

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस