महाकुंभ 2025 : नाव से महाकुंभ पहुंचे बिहार के 7 लोग

महाकुंभ 2025: बिहार और यूपी के 7 लोग मोटरबोट से पानी के रास्ते 275 किलोमीटर सफर करके महाकुंभ में पहुंचे। संगम में डुबकी लगाई और वापस उसी रास्ते बिहार में अपने गांव पहुंच गए।

प्रयागराज में 8 और 9 फरवरी को प्रयागराज आने वाले हर रास्ते पर भीषण जाम के हालात थे। ट्रेनों में सीटें फुल थीं। लोग दो-दो दिन का सफर करके भी महाकुंभ नहीं पहुंच पा रहे थे। महाजाम में श्रद्धालु 5 से 6 घंटे तक गाड़ियों में ‘रोड अरेस्ट’ हो गए। इससे बचने के लिए पानी के रास्ते संगम पहुंचने का प्लान बनाया।
मोटरबोट पर गैस सिलेंडर, चूल्हा समेत खाने-पीने के पूरे इंतजाम थे। दो लोग नाव चलाते और बाकी 5 लोग आराम करते थे। करीब 550 किलोमीटर का बक्सर-टू-प्रयागराज का ये 84 घंटे का सफर एकदम अनूठा और रोमांचकारी रहा। 
रोड जाम के वजह से लिया ये कदम 
रोड जाम होने की खबरें देखकर आया नाव से जाने का आइडिया 7 लोगों के इस ग्रुप में सुमन चौधरी, संदीप, मुन्नू चौधरी, सुखदेव चौधरी, आदू चौधरी, रविंद्र और रमेश चौधरी शामिल रहे। इसमें मुन्नू यूपी में बलिया जिले के गांव कुटबा नारायणपुर के रहने वाले हैं। बाकी 6 लोग बिहार में बक्सर जिले के कमहरिया गांव के निवासी हैं। ये सभी पेशेवर मल्लाह हैं और अपने-अपने जिलों में नाव चलाकर परिवार पालते हैं।

मुन्नू बताते हैं- 9 फरवरी के आसपास मीडिया में लगातार जाम की खबरें आ रही थीं। कई ऐसे वीडियो भी वायरल हुए, जिसमें मध्यप्रदेश से प्रयागराज तक रोड जाम होना बताया गया। उस वक्त हम सभी लोग महाकुंभ जाने का प्लान बना रहे थे। अचानक मन में आइडिया आया कि क्यों न नाव से ही प्रयागराज पहुंचा जाए?

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस