कौन होगा देश की राजधानी दिल्ली का मुख्यमंत्री !!

Delhi CM: दिल्ली में अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इसके लिए बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के बीच मंथन जारी है. इस क्रम में मंगलवार रात को अमित शाह और जेपी नड्डा की एक घंटे तक बैठक चली.


Delhi CM: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आए हुए चार दिन बीत चुके हैं. अब तक बीजेपी की ओर से दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री का नाम घोषित नहीं किया गया है. अलग-अलग चेहरों के दावे किए जा रहे हैं लेकिन बीजेपी हाई कमान का दावों के उलट फैसले लेने का तरीका पुराना है. मध्य प्रदेश से लेकर राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों के दौरान यह देखा जा चुका है. ऐसे में सस्पेंस बना हुआ है. हालांकि कल रात को इस मामले में हुई दो दिग्गजों की बैठक के बाद जो अंदरूनी खबरें आ रही हैं, वो यह बता रही हैं कि 16 फरवरी के बाद कभी भी नाम का एलान हो सकता है.

गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की मंगलवार रात को करीब एक घंटे तक बैठक चली. सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान दिल्ली में सरकार गठन और मुख्यमंत्री के लिए संभावित नामों पर चर्चा हुई और यह फैसला लिया गया कि 16 फरवरी के बाद बीजेपी के विधायक दलों की बैठक होगी और इसी के बाद मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान होगा.

अमित शाह से हुई मुलाकात से पहले जेपी नड्डा दिल्ली के कुछ विधायकों से भी मिले थे. सूत्रों के मुताबिक उन्होंने इन विधायकों से मुलाकात कर सीएम के नाम को लेकर उनका मन टटोला था. हालांकि विधायकों ने इसे शिष्टाचार भेंट बताया था.

परवेश वर्मा, महिला मुख्यमंत्री या पूर्वांचली?
अरविंद केजरीवाल को हराने वाले परवेश वर्मा इस लिस्ट में सबसे टॉप पर चल रहे हैं. वह चुनाव नतीजों के ठीक बाद अमित शाह से मिल भी चुके हैं. जेपी नड्डा से भी उनकी मुलाकात हो चुकी है. मोहन सिंह बिष्ट का नाम भी लिया जा रहा है.  


खबरें यह भी है कि बीजेपी दिल्ली में महिला मुख्यमंत्री दे सकती है. ऐसा इसलिए भी है क्योंकि वर्तमान में बीजेपी शासित राज्यों में एक भी महिला मुख्यमंत्री नहीं है. ऐसे में ग्रेटर कैलाश सीट से सौरभ भारद्वाज को पटखनी देने वाली शिखा राय की दावेदारी मजबूत नजर आती है. वजीरपुर विधायक पूनम शर्मा और नजफगढ़ विधायक नीलम पहलवान का नाम भी शामिल है. 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस