पुरानी रंजिश में भाजपा नेता सहित 2 को लाठी डंडे से पीटा |

 

जौनपुर। जिले के फतेहगढ़ गांव में सोमवार की शाम रंजिश को लेकर भाजपा नेता व उनके एक साथी को तीन हमलावरों ने लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया जिनका उपचार सीएससी पर किया गया। घायल की तहरीर पर एक नामजद सहित 3 आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

भाजपा के दो बार मंडल महामंत्री रह चुके पंकज सिंह बाइक से शाम को घर से लगभग 500 मीटर दूर खुटहन वाया पट्टीनरेंद्रपुर मार्ग पर स्थित अपने धर्म कांटा से वापस घर लौट रहे थे। साथ में उनका साथी करतार भी था। आरोप है कि मोड़ पर अचानक गांव के ही शक्ति सिंह व 3 अज्ञात हमलावरों ने दोनों पर लाठी डंडे से वार कर दिया। गंभीर चोटें आने से करतार बाइक से सड़क पर गिर बेहोश हो गया। पंकज को भी गंभीर चोटें आईं। शोरगुल सुन ग्रामीणों को मौके की तरफ आता देख हमलावर फरार हो गए। घायल करतार को बेहतर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस