ऑस्कर 2025 में अवॉर्ड जीतने से चूकी प्रियंका चोपड़ा की फिल्म, अनुजा को पछाड़कर इस शॉर्ट फिल्म ने जीता मुकाबला

सिनेमा जगत के दर्शकों की बेकरारी अब दूर हो गई है। ऑस्कर विजेताओं के नाम सामने आ गए हैं। भारत की तरफ से इस साल कोई भी फिल्म ऑस्कर तक नहीं पहुंच पाई थी। मगर भारतीय मूल की फिल्म अनुजा को लेकर लोगों में बराबर दिलचस्पी बनी हुई थी। हालांकि अनुजा भी शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में हार गई है। 
हॉलीवुड निर्देशक ग्रेव्स द्वारा बनाई गई 'अनुजा' ऑस्कर से खाली हाथ लौटी है। इस शॉर्ट फिल्म को मात देकर हॉलीवुड फिल्म 'आई एम नॉट अ रोबोट' ने बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म का अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है। 'अनुजा' को लेकर भारत में काफी चर्चा हो रही थी। फिल्म देखने वालों ने इसकी काफी तारीफ भी की थी। 'अनुजा' की हार से भले ही भारतीय फैंस निराश हो मगर शो के होस्ट ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर हिंदी बोलकर भारतवासियों का दिल जीत लिया है। कॉनन ओ'ब्रायन ने लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में आयोजित 97वें अकादमी पुरस्कार में भारतीय दर्शकों हिंदी में ग्रीट किया था।
क्या थी अनुजा की कहानी?
ग्रेव्स द्वारा बनाई इस शॉर्ट फिल्म में दो बहनों के जीवन को दिखाया गया है। इसकी कहानी अनुजा नाम की बच्ची के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी बड़ी बहन पलक के साथ एक कपड़ों की फैक्ट्री में काम करती है। फिल्म में 9 साल की अनुजा की काम करने और पढ़ाई के लिए संघर्ष की जर्नी को दिखाया जाता है। उसे आने वाले समय में खुद के लिए एक बड़ा फैसला लेना है जो उसकी हालातों को पूरी तरह से बदल सकता है। इसके लिए उसकी बड़ी बहन भी एक बड़ी ढाल बनने का काम करती है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस