महिला ढाबा संचालक से मारपीट करने के आरोप में प्रधानपति समेत 5 गिरफ्तार

जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कबीरूद्दीनपुर में स्थित न्यू लकी ढाबा संचालिका से मारपीट के आरोपित दबंग को उसके 4 साथियों सहित पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर फूलचंद पांडेय ने बताया कि न्यू लकी ढाबा पर मारपीट के आरोपित कबीरूद्दीनपुर निवासी प्रधानपति वीरेंद्र यादव, सरैया थाना जफराबाद निवासी अतुल यादव, पतेहियां थाना गौराबादशाहपुर अश्वनी यादव, विजय यादव निवासी कबीरूद्दीनपुर तथा पवन यादव निवासी सरैया थाना जफराबाद ने बीते रविवार शाम को ढाबे पर चढ़कर ढाबा संचालिका कांती यादव (35) पत्नी सुभाष यादव को गुंडई करते हुए जमकर मारपीट दिया तथा जाते समय जान से मारने की धमकी भी दिया। इस पर रात में ही कांती यादव अपने पति के साथ थाने पर पहुंचकर नामजद तहरीर दिया जिसमें मुकदमा दर्ज होते ही पुलिस हरकत में आ गयी।
थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय, उपनिरीक्षक रवि प्रकाश के साथ रात के डेढ़ बजे विथार मोड़ के पास से पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष फूलचन्द पांडेय ने बताया कि अभी कुछ दिन पहले भी प्रधानपति वीरेंद्र यादव द्वारा उक्त ढाबे पर तोड़फोड़ और मारपीट की गई थी। यह दूसरी घटना घटित हुई तो इसमे तहरीर मिलते ही गंभीर धारा में मुकदमा दर्ज कर पांच को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस