ब्लाक प्रमुख के खिलाफ बुलाई गई बैठक स्थगित, अब होगा 9 अप्रैल को बैठक

जौनपुर। धर्मापुर ब्लाक प्रमुख के खिलाफ आज होने वाली बैठक को स्थगित कर दिया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक को टालने के पीछे एसडीएम की तबीयत खराब होने तथा सभी सदस्यों को समय से नोटिस न पहुंचने का कारण बताया गया है। अब यह बैठक 9 अप्रैल को आहूत की गई है। हालांकि आम चर्चा है कि अविश्वास के पक्ष लिए सदस्यों की संख्या को भांपते हुए सत्ता पक्ष के दबाव में यह निर्णय लिया गया है। 

मालूम हो कि वार्ड संख्या-37क्षेत्र पंचायत सदस्य  नीलम पाल पत्नी अजय प्रताप पाल द्वारा धर्मापुर की ब्लाक प्रमुख विमलेश यादव पत्नी ओम प्रकाश (मुन्ना) के विरुद्ध 20 फरवरी को आधे से अधिक निर्वाचित सदस्यों के हस्ताक्षर व निशानी अंगूठा सहित  शपथ पत्र अविश्वास प्रस्ताव की नोटिस जिला मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया था। 

जिस पर नियमानुसार अविश्वास प्रस्ताव के लिए क्षेत्र पंचायत की बैठक 19 मार्च दिन बुधवार को पूर्वान्ह 11:00 बजे क्षेत्र पंचायत धर्मापुर कार्यालय पर प्रस्तावित की गई थी जिसकी अध्यक्षता करने के लिए उप जिलाधिकारी, सदर को नामित किया गया था। 

ऐनवक्त पर उपजिलाधिकारी सदर ने रिपोर्ट दी  कि उनका स्वास्थ्य खराब हो गया है तथा उनके संज्ञान में आया है कि कुछ क्षेत्र पंचायत सदस्यों को नोटिस निर्धारित समय में प्राप्त नही हुई है जिसके कारण प्रक्रियात्मक त्रुटि होने की संभावना है। एसडीएम सदर ने धारा-15 की उपधारा-4क व 4ख के अन्तर्गत आज की बैठक को स्थगित करते हुए  अविश्वास प्रस्ताव के संबंध में अग्रिम बैठक दिनांक 09 अप्रैल, 2025 समय 11:00 बजे पूर्वान्ह क्षेत्र पंचायत धर्मापुर कार्यालय पर आहूत की है। 


Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस