जौनपुर में स्कूटी से घर जा रही अध्यापिका की सड़क हादसे में मौत,

 जौनपुर :- लाइन बाजार थाना क्षेत्र के चौकिया धाम गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत अध्यापिका की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। घटना शुक्रवार की है, जब अध्यापिका स्कूटी से बच्चों को पढ़ाकर घर लौट रही थी।   
             प्राप्त जानकारी के अनुसार, खुटहन थाना क्षेत्र के मेढा गांव निवासी दीपा सिंह (44 वर्ष) पत्नी अशोक सिंह रोज की तरह विद्यालय से छुट्टी के बाद स्कूटी से घर के लिए निकली थीं। हमजा चिश्ती बाबा दरगाह के निकट तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।  
          सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सिपाह पुलिस चौकी प्रभारी धनंजय कुमार राय ने बताया कि मृतका चौकिया धाम गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में अध्यापिका के पद पर कार्यरत थीं।  
          घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ