समस्याओं का निस्तारण गुणवत्तापरक हो : जिलाधिकारी जौनपुर |


जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में विकास खण्ड केराकत के सभागार कक्ष में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम ने फरियादियों के समस्याओं को गम्भीरतापूर्वक सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्धता के साथ गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश दिए। डीएम ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि पूरी संवेदनशीलता के साथ जनसमस्याओं का निस्तारण करते हुए गरीब व पीड़ित व्यक्तियों को प्राथमिकता के आधार पर न्याय दिलाया जाए। इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी 

142 शिकायती प्रार्थना पत्रों में 14 का हुआ निस्तारण

इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि आईजीआरएस पर आने वाली शिकायतों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से होना चाहिए। इस दौरान कुल 142 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें 14 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : एसपी जौनपुर

एसपी ने कहा कि जनसमस्याओं का निस्तारण शासन की प्राथमिकताओं में है, इसलिए सभी अधिकारी रूचि लेकर गुणवत्तायुक्त ढंग से निस्तारण सुनिश्चित करें। इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी केराकत सुनील कुमार, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस