जनपद में आबकारी दुकानों की ई-लाटरी की प्रक्रिया प्रेक्षागृह कलेक्ट्रेट में पर्यवेक्षक, मंडलायुक्त वाराणसी श्री कौशलराज शर्मा के निर्देशन तथा और पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में सम्पन्न हुई।

➡️जनपद जौनपुर में प्रथम चरण की ई-लॉटरी में 280 देशी मदिरा दुकानों, 160 कंपोजिट शॉप एक मॉडल शॉप और 57 भांग की दुकानों का व्यवस्थापन हुआ। प्रथम चरण में जनपद जौनपुर की सभी दुकानें व्यवस्थित हो गई हैं तथा प्रथम चरण में ही जनपद जौनपुर का व्यवस्थापन शत-प्रतिशत हो गया है। इस अवसर पर मंडलायुक्त महोदय ने कहा कि नए आवंटन अब ई- लॉटरी के माध्यम से किये जा रहे हैं। इसके साथ ही कंपोजिट शॉप की व्यवस्था भी की गई है। ई- लॉटरी के माध्यम से चयन में पारदर्शिता आएगी तथा चयन प्रक्रिया में आसानी होगी।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस