सनबीम स्कूल के शिक्षक पर दिन दहाड़े जानलेवा हमला

  जौनपुर:- थाना बक्शा क्षेत्र के कुल्हना मऊ में स्थित सनबीम स्कूल के शिक्षक मो. परवेज़ निवासी बलुआघाट हाजी कॉलोनी थाना कोतवाली निवासी जैसे ही अपनी ड्यूटी पूरी कर अपने एक साथी के साथ मोटर साइकिल से स्कूल के बाहर निकले कुछ ही दूर पर मोटर साइकिल सवार नकाबपोश बदमाश बेसबॉल बैट से सर पर कई वार किया जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं और एक प्राइवेट अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया। जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। 

मोहम्मद परवेज उम्र लगभग 37 वर्ष ड्यूटी समाप्त कर अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल से घर के लिए आ रहे थे स्कूल से कुछ ही दूरी पर पहुंचे थे कि एक बाइक पर सवार दो अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने बेसबॉल बैट से सर पर कई बार वार किया जिससे अचेत होकर वहीं गिर पड़े उनके साथी बाइक चला रहे थे हेलमेट लगे होने की वजह से उन्हें कम चोट आई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और पुलिस मामले की छानबीन कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस