महिला को घर में घुसकर पीटने के आरोप में केस दर्ज




जौनपुर, महराजगंज। क्षेत्र के सराय दुर्गादास गांव निवासी एक महिला अपने पड़ोसी पर घर में घुस निर्वस्त्र कर पीटने का आरोप लगाया है ।मामले में पुलिस पीड़िता की तहरीर पर रविवार मुकदमा दर्ज कर लिया।
सरायदुर्गादास निवासी रीना मौर्या ने पुलिस प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि दो दिन पहले वह अपने घर के अंदर शौचालय का निर्माण करवा रही थी जिसे पड़ोसी संतलाल मौर्य, बिपिन,सूर्य प्रताप, मंजू मौर्य,सुनीता मौर्य ने जबरन रोक दिया और मेरे दरवाजे पर लगा केला के पेड़ काटने लगे  जब विरोध किया तो लाठी डंडा और फावड़ा लेकर आये मारे पीटे और निर्वस्त्र कर दिया।
छुड़ाने आई मेरी पुत्री संजना,बंदना को भी मारपीट कर घायल कर दिया ।जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ