जौनपुर में जमीनी विवाद में थाने पर बुलाये गये व्यापारी ने उतरवारवा लिया आपने द्वारा लगवाया गया थाने का बोर्ड !

जौनपुर। पुलिस के ब्यवहार से आहत ब्यापारी ने दान किया गया पुलिस को सामान ले लिया वापस, जानकारी के अनुसार जिले के स्थानीय नगर क्षेत्र में एक जमीनी विवाद की शिकायत पर थाने बुलाए गए व्यापारी द्वारा अपने मन मुताबिक़ निर्णय न लिए जाने पर अपने सौजन्य से लगवाया गया थाने के बाहर बोर्ड उतार लिया गया। जिसे व्यापारी द्वारा कोतवाली गेट पर पुलिस बोर्ड लगवाया गया था। 

बता दें कि स्थानीय पुलिस ने बीते शनिवार को अजीत वर्मा पुत्र छेदी लाल वर्मा निवासी अम्बेडकर नगर मोहल्ला का शान्ति भंग में चालान भेज दिया था जिससे नाराज परिजनों व प्रभारी में कहासुनी हो गया जिसके बाद लगा ग्लो साइन बोर्ड निकाल दिया गया। कोतवाली गेट पर लगा बोर्ड आदर्श ज्वेलर्स एंड साड़ी कलेक्शन द्वारा लगाया गया था। इस बाबत कोतवाली पुलिस का कहना है कि व्यापारी के मन मुताबिक कार्य न होने से वह खफा था। खुद के पैसे से बोर्ड लगवाने की बात कही गयी जिसके बाद बोर्ड उतारकर उसे दे दिया गया।  नगर में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ