रेलवे स्टेशन से चोर एक माह की बच्ची को लेकर भागातालाब में कूदा, लोगों ने पकड़कर बच्ची को लिया वापस ,हालत बिगड़ी तो चिकित्सकों ने बच्ची को घोषित किया मृत

 जौनपुर ---शाहगंज,  स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर  दम्पति के बगल सो रहे एक माह के मासूम बच्ची को चोर ले भागा। आहट सुन जगे दम्पति ने सोर मचा पीछा किया। बच्चा चोर बच्ची को लेकर बगल स्थित तालाब में कूद गया । आनन-फानन में यात्री समेत आरपीएफ एवं जीआरपी के जवान भी दौड़े। तालाब से आरोपित युवक को बच्ची के साथ बाहर निकाला गया। बच्ची बेहोशी की हालत में थी। लिहाजा जीआरपी प्रभारी प्रमोद गुप्ता उसे साथ लेकर राजकीय चिकित्सालय पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
मालूम हो कि अम्बेडकर नगर जनपद के जलालपुर थानातर्गत शाहपुर गांव निवासी करिया लोना अपनी पत्नी लालमनि व दो बच्चों के साथ आजमगढ़ जाने के लिए स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। प्लेटफार्म संख्या चार व पांच के बीच देर रात लगभग डेढ़ बजे एक बच्चा चोर बगल सो रही एक माह की बच्ची बाबी कों लेकर भागने लगा। रोने की आवाज सुन जगे दम्पति ने शोर मचा पीछा किया। चोर प्लेटफार्म नम्बर 6 के निकल बगल स्थित तालाब में कूद गया । आनन-फानन में जीआरपी इंचार्ज प्रमोद गुप्ता एवं आरपीएफ इंस्पेक्टर सुनील दिवाकर जवानों संग पहुंच तालाब से दोनों को बाहर निकाला। बाहर आने के बाद बच्ची बेहोशी की हालत में थी। राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों ने बाबी को मृत घोषित कर दिया।  जीआरपी चौकी प्रभारी प्रमोद गुप्ता ने बताया कि पकड़ा गया आरोपित देवरिया के सुग्रीव पुत्र राम जी का  चालान भेजा गया है। बच्ची की मौत से दम्पति बेहद गमगीन है। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस