जौनपुर में क्या बोले अखिलेश यादव- वक्फ बिल पर सुप्रीम कोर्ट जाएंगे



 जौनपुर में कहा- प्रदेश में फर्जी एनकाउंटर कर लोगों की हत्या की जा रही
जौनपुर में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी सरकार पर जमकर हमला बोला। वे पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्रीमती सरजूदेई के स्वर्गीय पति धर्मराज यादव को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे।

अखिलेश यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार किसी भी मोर्चे पर सही काम नहीं कर रही है। उन्होंने वक्फ संशोधन बिल का विरोध करते हुए सुप्रीम कोर्ट जाने की बात कही। साथ ही आरोप लगाया कि प्रदेश में फर्जी एनकाउंटर कर लोगों की हत्या की जा रही है।

बिजली के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि सरकार बिजली को महंगा कर रही है और सिर्फ मीटर लगाने का काम कर रही है। उन्होंने समाजवादी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी सरकार द्वारा दिए गए लैपटॉप आज भी काम कर रहे हैं।

वन नेशन वन इलेक्शन पर बोलते हुए उन्होंने चुनौती दी कि सरकार पूरे यूपी का चुनाव एक साथ करवा कर दिखाए। बरेली की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस खुद ही मुकदमा दर्ज कर रही है और खुद ही गिरफ्तारी कर रही है। ईवीएम के मुद्दे पर उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान का हवाला देते हुए कहा कि इसमें गड़बड़ी की आशंका है।

अखिलेश यादव ने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर दावा किया कि भाजपा का पूरी तरह सफाया हो जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस