पीयू में पहलगाम आतंकी हमले में मृतकों को दी गई श्रद्धांजलि



जौनपुर. वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय  में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के मृतकों  को श्रद्धांजलि अर्पित की गई. सरस्वती सदन में कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने शोक सभा का आयोजन किया। दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई. इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने इस हमले की कड़ी निंदा की।
कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने कहा कि इस घटना से पूरे देशवासियों को गहरा दुःख हुआ है. इस घटना की जितनी निंदा की जाए कम ह। इस अवसर पर कुलसचिव महेंद्र कुमार, परीक्षा नियंत्रक विनोद कुमार सिंह, डीआर अमृत लाल, अजीत प्रताप सिंह, बबिता सिंह, प्रो. मानस पाण्डेय, प्रो. अविनाश पाथर्डीकर, प्रो. राकेश यादव, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नन्द किशोर सिंह, महामंत्री रमेश यादव समेत अन्य उपस्थित रहे.
इसी क्रम में विश्वविद्यालय के  राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा भी श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम किया गया . इसके साथ ही  संकाय भवन से विश्वविद्यालय गेट तक शांति मार्च निकला गया. शांति मार्च में शिक्षक और विद्यार्थी शामिल हुए और घटना की निंदा की.  कार्यक्रम का संयोजन  डॉ.शशिकांत यादव ने किया। शांति मार्च में प्रो. राजेश शर्मा, प्रो. राम नारायण, डॉ. एस पी तिवारी, डॉ. मनीष गुप्ता, डॉ सुनील कुमार, डॉ. अवधेश मौर्य, डॉ. नितेश जायसवाल, प्रो. प्रमोद कुमार यादव, डॉ. प्रमोद यादव, डॉ. अश्वनी कुमार यादव एवं बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं शामिल हुई.

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस