ट्रेन की चपेट आकर युवक की मौत



जौनपुर-- जफराबाद।जलालपुर क्षेत्र के कोड़री रेलवे फाटक  के पास ट्रेन की चपेट में आकर एक 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। उसकी शिनाख्त नही हो पायी है। ऊक्त रेलवे फाटक के नजदीक रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव देख कर आस पास के सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। शव की सूचना पुलिस को दी गयी।सूचना मिलने पर थानाप्रभारी त्रिवेणी सिंह तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने शव की पहचान के लिए काफी लोगों से पूछताछ किया। लेकिन शव की शिनाख्त नही हो पाई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। मृतक व्यक्ति सफेद काले कलर कि चेक दार शर्ट और नीले कलर का लोअर पहना हुआ है।
थानाप्रभारी ने बताया युवक के शिनाख्त के लिए प्रयास किया जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस