110 रेलवे टिकट बरामद, दो दलाल गिरफ्तार,

                     
जौनपुर।जिल के सरपतहां थाना क्षेत्र के चिलबिली चंपानगर बाजार में आरपीएफ व विजिलेंस टीम ने संयुक्त रूप से छापा मार कर दो टिकट दलालों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 110 रेलवे टिकट, दो लैपटॉप और दो मोबाइल बरामद हुए हैं।                
 रेलवे पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच कर रही है। रेलवे पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित सॉफ्टवेयर से अवैध टिकट बनाने की सूचना पर क्षेत्र के चिलबिली और चंपानगर बाजार में संयुक्त रूप से कार्रवाई की गई।
  
 टीम की इस कार्रवाई से टिकट दलालों के बीच जहां हड़कंप मच गया, वहीं बाजार से चिलबिली गांव निवासी अब्दुल हफीज और सगीर खान को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान उनके पास से विभिन्न स्थानों के 110 टिकट व लैपटॉप बरामद किया है। मामले में रेलवे पुलिस मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच- पड़ताल कर रही है। 
       पुलिस के अनुसार काफी समय से यह धंधा बड़े पैमाने पर क्षेत्र में फल- फूल रहा है। आरपीएफ प्रभारी सुनील दिवाकर ने बताया कि क्राइम ब्रांच की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए विधिक

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ