*मौसम विभाग अपडेट...कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी*



कई राज्य भारी बारिश देख रहे हैं

केरल और कर्नाटक में मानसून सक्रिय बना हुआ है, जिससे इन राज्यों के कई हिस्सों में भारी बारिश जारी है। 
महाराष्ट्र समेत अन्य इलाकों में भी बारिश का सिलसिला बना हुआ है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। 

आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियाँ आंतरिक कर्नाटक और महाराष्ट्र में और तेज हो सकती हैं। 

अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, तेलंगाना, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में भी अच्छी बारिश की संभावना है। 

पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। 

वहीं, उत्तर भारत के कुछ इलाकों में धूल भरी आँधी के साथ बादलों की गरज और बिजली की चमक सकती देखने को मिल सकती है। 

दूसरी ओर, राजस्थान के पश्चिमी जिलों में भीषण गर्मी का कहर अभी जारी रहेगा।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस