जौनपुर में युवा नेता सैंकी का निधन, जिले में शोक की लहर

जौनपुर। नगर के हुसेनाबाद मोहल्ला निवासी और भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिला महामंत्री ऋषिकेश श्रीवास्तव 'सैंकी' का आज दुखद निधन हो गया। वे बीते एक वर्ष से लखनऊ के एक सड़क हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल थे और तभी से उनका इलाज चल रहा था।

बताया जा रहा है कि पिछले वर्ष लखनऊ में एक सड़क दुर्घटना के दौरान सैंकी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिवार और पार्टी के सहयोगियों ने उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया था, वे लंबे समय से उपचाराधीन थे। हालांकि डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की हर संभव कोशिश की, लेकिन आज सुबह उन्होंने अपने घर पर ही उपचार के दरम्यान अंतिम सांस ली।

सैंकी की असमय मृत्यु की खबर फैलते ही जिले भर में शोक की लहर दौड़ पड़ी। भाजयुमो कार्यकर्ताओं से लेकर राजनीतिक, सामाजिक और युवा वर्ग में उनके निधन की खबर से गहरा दुःख है। वे न सिर्फ एक सक्रिय राजनीतिक कार्यकर्ता थे, बल्कि युवाओं में लोकप्रियता के चलते सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते थे।

उनके निधन पर बीजेपी के स्थानीय नेताओं, कार्यकर्ताओं और शहरवासियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। कई नेताओं ने कहा कि सैंकी का जाना पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है।  उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए घर पर रखा गया है, जहां बड़ी संख्या में लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे हैं।


Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस