जौनपुर में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, मचा कोहराम!

जौनपुर – जफराबाद थाना क्षेत्र के नेवादा बाईपास पर उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक वेल्डिंग वर्कशॉप से एक ही परिवार के तीन लोगों के खून से लथपथ शव बरामद हुए। मृतकों की पहचान वर्कशॉप के मालिक गुड्डू कुमार, उनके भाई यादवीर और पिता लालजी के रूप में हुई है। तीनों की मौत सिर पर किसी भारी हथियार से वार किए जाने के चलते हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी जौनपुर स्वयं मौके पर पहुंचे और बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होता है। घटनास्थल से चार मोबाइल फोन और एक हथौड़े जैसा घातक हथियार बरामद हुआ है।

परिवार ने शक जताया है कि कुछ लोगों से लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिसे पुलिस अब गंभीरता से जांच रही है।

हत्या की इस तिहरी वारदात के खुलासे के लिए आठ पुलिस टीमों का गठन किया गया है। फिलहाल जौनपुर दहशत के साए में है और लोग इस निर्मम हत्याकांड को लेकर सहमे हुए हैं। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ