कलेक्ट्रेट सभागार में सैनिक बंधु की बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक में भूतपूर्व सैनिको की समस्याओं को गम्भीरतापूर्वक सुनते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिये गये। पूर्व सैनिको की मांग पर ईसीएचएस के अंतर्गत महत्वपूर्ण अस्पतालों को इम्पैनेल्ड कराने के निर्देश दिये गये, जिससे भूतपूर्व सैनिको का जनपद में ही अच्छे से इलाज किया जाना सम्भव हो सके। 
भूतपूर्व सैनिकों ने नगर मजिस्ट्रेट को नये शस्त्र लाइसेंस निर्गत करने, नवीनीकरण करने आदि के सन्दर्भ में ज्ञापन भी दिया। 
इसके साथ ही जनपद में कैन्टीन सुविधा पुनः शुरू कराने की मांग की, जिस पर जिलाधिकारी ने जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को निर्देश दिया गया कि जिलाधिकारी के माध्यम से उच्च अधिकारियों को पत्र प्रेषित किया जाए। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में पेयजल की सुविधा को 01 सप्ताह के भीतर ठीक कराये जाने के निर्देश दिये गये। नगर मजिस्ट्रेट को निर्देश दिया गया कि कार्यालय का निरीक्षण कर अन्य समस्याओं का निराकरण कराया जाना सुनिश्चित करें। 
पूर्व सैनिको के डीएसपी पेंशन अकाउंट से सम्बन्धित समस्याओं के निराकरण के लिए पृथक रूप से बैंक के अधिकारियों के साथ बैठक कराने के निर्देश दिये गये। पूर्व सैनिक रामसकल के द्वारा अवगत कराया गया कि खतौनी में त्रुटिवश गलत नाम फीड हो गया है जिस पर उप जिलाधिकारी सदर को निर्देशित किया गया कि आज शाम तक खतौनी ठीक कराकर खतौनी पूर्व सैनिक को उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही भूतपूर्व सैनिकों के भूमि विवाद, पेन्शन सहित अन्य प्रकरणों को सुनते हुए सम्बन्धित अधिकारियो को निस्तारण करने के निर्देश दिए गये।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस