क्षेत्राधिकारी ने किया पुलिस बूथ का उद्घाटन।

खुटहन ---जौनपुर ---नेताजी सुभाष चन्द्र बोस चौराहे पर नव निर्मित पुलिस बूथ का बुधवार को क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान ने फीता काट कर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि बूथ के संचालन से कस्बा वासियों को त्वरित सहायता मिलेगी।

सीओ ने कहा कि अक्सर शिकायतें मिलती थी कि किसी घटना के बाद पुलिस देर से पहुंचती है। जब पुलिस स्टेशन घटनास्थल से दूर होता है तो विलंब से पहुंचना स्वाभाविक हो जाता है। उन्होंने कहा कि इस बूथ के संचालन से जाहां अपराध पर पर रोक लगेगी। वहीं स्थानीय लोग भयमुक्त होकर अपना काम करेंगें। चौबीस घंटे पुलिस बल तैनात रहने से व्यवसायियों से लेकर आम जन सभी खुद को सुरक्षित महसूस करेंगे। 

इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक मुन्ना राम घुरिया,उप निरीक्षक रामविचार,राजू सिंह,नीरज सिंह आदि मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस