विजिलेंस टीम ने बिजली विभाग के लिपिक को पांच हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोचा, लाइनमैन भी गिरफ्तार

जौनपुर। जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विजिलेंस विभाग की टीम ने मंगलवार दोपहर बिजली विभाग के एक लिपिक को ₹5000 की रिश्वत लेते समय रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई कोतवाली थाना क्षेत्र के अहियापुर स्थित पावर हाउस पर की गई, जहां टीम ने पहले से जाल बिछा रखा था।

सूत्रों के अनुसार, शिकायतकर्ता ने विजिलेंस टीम को सूचना दी थी कि बिजली विभाग का एक लिपिक किसी कार्य को संपन्न कराने के एवज में ₹5000 की रिश्वत मांग रहा है। इस पर विजिलेंस टीम ने योजना के तहत नोटों पर विशेष रसायन (केमिकल) लगाया और शिकायतकर्ता के माध्यम से उक्त राशि विभाग के लाइनमैन को सौंपी गई। लाइनमैन ने ये पैसे आगे लिपिक तक पहुंचा दिए।

जैसे ही लिपिक ने पैसे गिनकर अपने पास रखे, उसी समय घात लगाए बैठी विजिलेंस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए लिपिक और संबंधित लाइनमैन दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया। दोनों को हिरासत में लेकर टीम सीधे लाइन बाजार थाने पहुंची।

मामले में विजिलेंस टीम की तहरीर पर स्थानीय पुलिस भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया में जुटी है। इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है और भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रशासन की सख्ती का संदेश गया है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ