जौनपुर-राज्य मंत्री ने सदर विधानसभा क्षेत्र के कोहड़ा गांव में एकीकृत विकास योजना के तहत 03 परियोजनाओं का किया शिलान्यास

जौनपुर–आज प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री स्वतन्त्र प्रभार ने करंजाकला के ग्राम कोहड़ा ग्राम में एकीकृत विकास योजना तीन परियोजना का शिलान्यास किया। इस तीनों परियोजना में लगभग 700 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कार्य व 140 मीटर सीवर व नाली के निर्माण का कार्य भी है। इस परियोजना में कुल लागत इकतालीस (41) लाख रुपए खर्च होगा, यह कार्य कार्यदाई संस्था यू पी सिडको द्वारा कराया जाएगा।
शिलान्यास कार्यक्रम में उपस्थित ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) गिरीश चन्द्र यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में विकास कार्य के लिए पैसे की कोई कमी नहीं है हमारे विधानसभा का कोई भी ऐसा गांव नहीं बचा है , जहां कोई न कोई विकास कार्य नहीं हुआ हो, हर तरफ अच्छी सड़कों निर्माण हुआ, कुछ सड़कों का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण भी कराया गया हैं, जिससे आम जनमानस को आवा गमन में कोई असुविधा न हो,

शिलान्यास कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजकेसर पाल, धनई मौर्या प्रधान, प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव मम्मन, प्रशांत सिंह दीपक, श्रीमती चमेला देवी प्रधान, अजय सिंह व मनीष श्रीवास्तव सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस