*10 हजार रुपये रिश्वत लेते दरोगा गिरफ्तार*


बरेली में एंटी करप्शन टीम ने शुक्रवार को फरीदपुर थाने के दरोगा सुनील कुमार वर्मा को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। उसने एक मुकदमे में भगवंतापुर निवासी रेहान अंसारी से रिश्वत मांगी थी। आरोपी दरोगा के खिलाफ थाना कोतवाली बरेली में मुकदमा दर्ज किया गया है। फरीदपुर थाना क्षेत्र के भगवंतापुर निवासी रेहान अंसारी ने एंटी करप्शन ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें बताया था कि दरोगा ने थाने में दर्ज एक मुकदमे की विवेचना में आरोपियों को फायदा पहुंचाने व मुकदमे को हल्का कर खत्म करने की धमकी देकर उनसे 10 हजार रुपये रिश्वत मांगी थी। इस शिकायत के बाद ट्रैप टीम प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सान्याल के नेतृत्व में दरोगा को रंगेहाथ पकड़ने की योजना बनाई गई। दरोगा के कहने पर शुक्रवार दोपहर रेहान रिश्वत की रकम लेकर थाने पहुंचा। इससे पहले ट्रैप टीम को सूचित कर दिया। कोतवाली फरीदपुर परिसर में पीपल के पेड़ के नीचे से दरोगा ने रेहाल से जैसे ही रिश्वत ली, वैसे ही वहां मौजूद एंटी करप्शन टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई से थाने में खलबली मच गई। टीम आरोपी दरोगा को पकड़कर थाना कोतवाली बरेली आई। कोतवाली में दरोगा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी दरोगा सुनील कुमार वर्मा बिजनौर का रहने वाला है। फरीदपुर थाने में उनकी तैनाती थी।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस