*जौनपुर के तिलकधारी महाविद्यालय में प्रवेश फार्म भरने की अंतिम तिथि 20 जून की गई है घोषित।*


जौनपुर। प्रदेश में अनुशासन एवं शिक्षण के लिए अपनी एक अलग पहचान बनाए टी.डी. कॉलेज जौनपुर में प्रवेश हेतु ऑनलाइन / ऑफलाइन आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 20जून 2025 घोषित किया गया है। यहां पर सभी छह संकायों  कला, विज्ञान, वाणिज्य, कृषि, शिक्षा, एवं विधि संकायों में स्नातक, स्नातकोत्तर  स्तर पर उच्च गुणवत्तायुक्त प्रयोगशाला, विभागीय  पुस्तकालय, केंद्रीय पुस्तकालय के साथ-साथ आउटडोर तथा  इंडोर स्टेडियम के माध्यम से खेलों में भी उच्च स्तर की सुविधायें उपलब्ध होने के साथ साथ सम्पूर्ण परिसर वाई फाई से सुसज्जित है। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु समग्रता के साथ प्रोत्साहन प्रदान किए जाते हैं ।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.राम आसरे सिंह ने अवगत कराया कि प्रवेश हेतु ऑफलाइन /ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 20 जून है तथा प्रवेश परीक्षा जुलाई के प्रथम सप्ताह में प्रस्तावित है जिसका विवरण और प्रवेश पत्र शीघ्र ही  महाविद्यालय के वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा ।
प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए समस्त विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र के साथ निर्धारित समय पर महाविद्यालय में उपस्थित होकर प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होना अनिवार्य है।उक्त की जानकारी महाविद्यालय के बीएड विभाग के विभागाध्यक्ष / मिडिया प्रभारी प्रो. अजय कुमार दूबे द्वारा बताई गई है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस