*लखनऊ: पुलिसकर्मियों को मिल सकेगा साप्ताहिक अवकाश - डीजीपी*




उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने कहा है कि पुलिसकर्मियों को अब साप्ताहिक अवकाश मिल सकेगा क्योंकि विभाग को बड़ी संख्या में आरक्षी मिले हैं। फोर्स की कमी के चलते अभी तक पुलिस के वेलफेयर पर कोई काम नहीं हो पा रहा था। इस व्यवस्था से पुलिसकर्मी पूरे मनोयोग से अपराध नियंत्रण पर कार्य कर सकेंगे।
काफी समय से पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक अवकाश दिए जाने का मामला अभी तक अधर में है, इस पर उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिसकर्मियों को यह सुविधा जल्द ही उपलब्ध होगी। क्योंकि अभी विभाग को बहुत सारे आरक्षी उपलब्ध हो चुके हैं। ऐसे में अब पुलिस के वेलफेयर पर कार्य होगा। ताकि पुलिसकर्मी पूरे मनोयोग से डटकर अपराध और अपराधियों पर कार्रवाई कर सकें। सुलतानपुर आने और बैठक करने के बारे में उन्होंने बताया कि वाराणसी में गृहमंत्री, मुख्यमंत्री सहित अन्य के साथ बैठक थी। इस कार्यक्रम से वापस आते समय रास्ते में पड़ने वाले जिले के मुख्यालय पर रुककर वहां की कानून-व्यवस्था की जानकारी की जा रही है.....

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस