*जिलाधिकारी द्वारा बदलापुर के पीली नदी पर हो रहे जिर्णोद्धार का किया गया निरीक्षण।*


जौनपुर। जिलाधिकारी द्वारा शनिवार को जिले की बदलापुर तहसील अंतर्गत स्थित पीली नदी पर हो रहे जीर्णोद्धार के कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्य की प्रगति की जानकारी ली गई। इस दौरान जेसीबी संचालकों एवं स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित करते हुए कहा गया कि मुख्यमंत्री की प्रेरणा से तथा उनके आह्वाहन पर एवं मुख्य सचिव महोदय के निर्देशन में तथा जनपद के समस्त जनप्रतिनिधिगणों सहयोग से तथा जिला प्रशासन एवं सिंचाई विभाग के समन्वय से पीली नदी के जीर्णोद्धार का कार्य किया जा रहा है। पीली नदी पर जीर्णोद्धार का कार्य 12 जून को प्रारम्भ किया गया था तथा अब तक लगभग 02 किलोमीटर खुदाई का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। 
इस दौरान श्रमिकों, जेसीबी संचालको सहित इस कार्य में लगे सभी लोगों को प्रोत्साहित करते हुए कहा गया कि शेष कार्य को भी समयबद्ध रूप से पूर्ण कर लिया जाए, जिससे हम अपने जनपद की इस पीली नदी को फिर से जीवंत कर सके। कहा गया कि यह पुनीत कार्य पूर्ण रूप से जन सहभागिता के द्वारा किया जा रहा है, इस कार्य में जनपद के जेसीबी के स्वामियों द्वारा स्वेच्छा से श्रमदान किया जा रहा है साथ ही स्थानीय लोगों द्वारा भी पूर्ण सहयोग प्राप्त हो रहा है। इस अवसर पर कार्यरत श्रमिकों और जेसीबी संचालकों को मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। उपजिलाधिकारी बदलापुर को निर्देश दिया गया कि जितने भी श्रमिक व अन्य लोग इस कार्य को कर रहे है, उनके भोजन नाश्ता आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी, उप जिलाधिकारी बदलापुर, सिंचाई विभाग के अधिकारी गण लेखपाल मिथलेश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस