पत्नी की जिद के आगे हारा पति, प्रेमी से करवाई शादी, गांव में बना चर्चा का विषय

सुइथाकला, जौनपुर: उक्त क्षेत्र के जंगीपुर गाँव से एक गजब की खबर सामने आई है। सोमवार को सरायमोदिउद्दिनपुर स्थित मन्दिर में एक पति ने अपनी ही पत्नी की शादी उसके प्रेमी के साथ करा दी है। कथित तौर पर पत्नी का उसके गाँव के ही एक युवक के साथ प्रेम संबंध था। शादी सभी पक्षों की सहमति से सम्पन्न हुई। जानकारी के अनुसार जंगीपुर निवासी अरविन्द बिन्द ने साल 2023 में धूमधाम से जमदहा निवासी रीता बिंद से शादी की थी। शादी के बाद कुछ महीने रीता गाँव में ससुराल पर रही उसके पश्चात अरविन्द अपनी पत्नी को लेकर नोएडा चला गया। वहाँ पर पति ने देखा पत्नी अक्सर किसी लड़के से फोन पर बात करती है। 

पूछने पर पत्नी ने रिश्तेदार से बात करने का हवाला देते हुए बात को टाल दिया लेकिन तभी से पति के अन्दर शक घर कर गया। इसी दौरान पत्नी की तबियत खराब हुई और उसने मायके जाने की जिद की तो पति ने टिकट करके पत्नी को मायके भेज दिया।

कुछ दिन तक पति पत्नी में सामान्य बातचीत फोन पर होती रही फिर अचानक पत्नी का फोन बन्द हो गया। ससुराल में फोन करने पर पता चला कि वह अपनी बहन के यहाँ गई है फिलहाल ससुराली जनों के द्वारा पत्नी से किसी तरह बात हुई तब जाकर पत्नी कथित प्रेमी के साथ रहने के लिये जिद करने लगी। काफी समझाने बुझाने के बाद भी जब पत्नी नहीं मानी तो आखिरकार उसके हठ के आगे झुकते हुए पति ने अपनी पत्नी की शादी उसके ही प्रेमी के संग करवा दी। क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

आजकल अक्सर लड़कियां शादी से पहले कही न कही किसी लड़के से चोरी छुपे बाते करती है घर वालों को मालूम होता है लेकिन लोक लाज से वह लड़की की शादी कही और कर दे रहे है जो बाद में घातक बन जा रहा है ऐसा पिछली कई घटना से सामने आ चुका है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस